WorldPradhan Mantri PM Awas Yojana Gramin (प्रधान मंत्री आवास योजना pmay)

Pradhan Mantri PM Awas Yojana Gramin (प्रधान मंत्री आवास योजना pmay)

प्रधानमंत्री आवास योजना जानिए सब कुछ  

भारत सरकार देश की जनता की मदद करने, उनकी परेशानियों को दूर करने और उनका कल्याण करने के लिए कई कल्याणकारी योजनाए समय समय पर चलाती रहती हैं।  ऐसी ही एक योजना उन्होंने चलाई जिसका नाम है प्रधानमंत्री आवास योजना।  ये योजना इस मकसद से चलाई गई जिसके चलते देश के कमजोर और गरीब वर्ग जिनके पास घर नही उन्हें कम रेट में आवास देना।  इस योजना की शुरुवात 2015 से हुई। सरकार का लक्ष्य है कि 31 मार्च 2022 तक 2 करोड़ घर बनवाए।  इस योजना को लाभ उठाने की मंशा रखने वाले लोगो को इस योजना के लिए रजिस्टर करना होगा।  रजिस्टर ऑनलाइन किया जा सकता है और एप्लीकेशन का स्टेटस क्या है वो भी ऑनलाइन चेक किया जा सकता है।  प्रधानमंत्री आवास योजना 2020 की नई लिस्ट भी आवेदनकर्ता जब चाहे चेक कर सकता है। 

प्रधानमंत्री आवास योजना की कुछ विशेष बातें

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदनकर्ता का 20 साल से ऊपर होना जरुरी है। 
  • आवेदनकर्ता को 6. 5 प्रतिशत तक की सब्सिडी इंटरेस्ट पर दी जाएगी। 
  • सरकार द्वारा इंटरेस्ट पर जी जाने सब्सिडी अलग अलग आयु वर्ग के लोगो के लिए अलग अलग होगी। 
  • इस योजना के अंतर्गत जो भी घर बनाए जाएंगे वो अच्छी टिकाऊ सामग्री से बनाए जाएगे। 
  • इस योजना के अंतर्गत जब घर लोगो को अलोट होंगे तो विकलांग और सीनियर सिटीजन को ग्राउंड फ्लोर दिया जाएगा। 
  • इस योजना के अंतर्गत 4041 शहरों में घर लेने में सरकार मदद करेगी। 
  • इस योजना के अंतर्गत 30 साल के लिए लोन दिया जाता है लेकिन यदि इन 30 साल पूरे होने से पहले ही व्यक्ति 65 साल का हो जाता है तो उसे 65 साल पूरे होने से पहले लोन चुकाना होता है।  व्यक्ति चाहे तो वो 30 साल से पहले भी लोन चुका सकता है। 
  • यदि व्यक्ति इस योजना में आवेदन किसी जन सुविधा केंद्र से करते हैं तो उन्हें 25 रुपए का शुल्क देना होगा और साथ ही अपना पासपोर्ट साइज़ फोटो और आधार कार्ड ले जाना होगा। 
  • हर राज्य द्वारा कुछ निधार्रित दरे हैं जिसके लिए शुल्क देना पड़ सकता है। 
  • आवेदन करने के बाद आवेदन करता को एक रसीद जी जाएगी जिस पर उसका रजिस्ट्रेशन नंबर और फोटो होगी।  इस रसीद पर लिखी जानकारी के आधार पर वो बाद में अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकता है। 
  • इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए व्यक्ति के पास आधार कार्ड होना जरुरी है और अगर किसी के बाद आधार कार्ड नही है तो  वो इस योजना के लिए आवेदन नही कर सकता।  ऐसी स्थिति में व्यक्ति को पहले जन सुविधा केंद्र से आधार कार्ड बनवाना होगा और फिर इस योजना के लिए आवेदन करना होगा। 

प्रधानमंत्री आवास  योजना के लिए आवेदन करने की शर्ते 

  • इस योजना के लिए वो ही व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं जो इस देश के नागरिक हैं और जिनके पास स्वयं के पक्के मकान नही हैं।  
  • अगर उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर कोई पक्का मकान है तो भी वो इसके लिए आवेदन नही कर सकते।  योजना के यहत इस योजना में पति, पति और अविवाहित बेटा या बेटी आते है। 
  •  यदि परिवार का कोई सदस्य जो व्यस्क है और कमाता है तो उसे उस परिवार का हिस्सा नही  माना जाएगा,चाहे वो शादी शुदा हो या न हो।  
  • आवेदनकर्ता की सालाना आय 3 से 6 लाख के बीच होनी चाहिए।   
  • वो परिवार या व्यक्ति इस योजना के लिए आवेदन नही कर सकते जिन्हें किसी दूसरी सरकारी योजना के तहत पैसा मिला हो। 
  • यदि EWS में आने वाले व्यक्ति के घर का अंदुरनी एरिया 30 वर्गमीटर, LIG वाले परिवारों का 60 मीटर, MIG-I का 160 मीटर और MIG – ll का 200 वर्ग मीटर है है तो वो अप्लाई  कर सकता है। 
  • व्यक्ति यदि किसी घर को ठीक करवाने या बढ़ाने के लिए लोन ले रहा है तो घर पति या पत्नी या दोनों के नाम पर घर होना चाहिए। 
  • इस योजना के लिए पति या पत्नी या दोनों एक साथ अप्लाई कर सकते हैं।  

PMAY योजना का लाभ लेने वाले वर्ग 

  • महिलाएं 
  • दिहाड़ी मजदूर 
  • भूमिहीन परिवार 
  • आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग 
  • मध्यम आय वर्ग 1 और 2 
  • कम कमाने वाले लोग 
  • अनुसूचित जाति और जनजाति के लोग 

प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी कागजात 

  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • मतदाता परिचय पत्र 
  • पासपोर्ट
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर 
  • बैंक अकाउंट की पासबुक 
  • एड्रेस प्रूफ 
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो 
  • आय प्रमाण पत्र

प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट 2020- 21

राज्य PMAY के अंतर्गत स्वीकृत किए गए घर की संख्या 
उत्तर प्रदेश 15,73,029
आंध्रप्रदेश 20,05,932
मध्यप्रदेश 7,84,215
महाराष्ट्र 11,72,935
कर्नाटक 6,51,203
तमिल नाडू 7,67,664
पश्चिम बंगाल 4,09,679
गुजरात 6,43,192
हरियाणा 2,67,333
बिहार 3,12,544
तेलेंगना 2,16,346
छत्तीसगढ़ 2,54,769
झारखण्ड 1,98,226
राजस्थान 2,00,000
केरल 1,29,297
ओड़िसा 1,53,771
पंजाब 90,505
असम 1,17,410
जम्मू 54,600
त्रिपुरा 82,034
उत्तराखंड 39,652
मणिपुर 42,825
नागालैंड 32,001
दिल्ली 16,716
मिजोरम 30,340
हिमाचल प्रदेश 9,958
पुंडूचेरी 13,403
मेघालय 4,672
अरुणाचल प्रदेश 7,230
लदाख 1,777
दादर और नगर हवेली 4,320
गोवा 793
दमन दिऊ 1,233
सिक्किम 537
अंडमान निकोबार 612
चंडीगढ़ 327

प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्रामीण लिस्ट देखने का तरीका 

अगर आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है और आप नई pradhanmantri aawas yojana list चेक करना चाहते हैं तो नीचे बताया गया तरीका अपनाए। 

  • पहले अपने फ़ोन  या लैपटॉप या कंप्यूटर में google खोले।  अब सर्च बार में PMAY टाइप करे। 
  • आपको google कई लिस्ट दिखाएगा।  आपको PM Aawas Yojana Gramin पर क्लिक करना है। 
  • अब वेबसाइट पर Social Audit Report पर क्लिक करे और वहां जाकर अपना राज्य सेलेक्ट करे। 
  • इसके बाद अपने जिले को सेलेक्ट करे। 
  • अब अपने प्रखंड को सेलेक्ट करे। 
  • अब अपने ग्राम पंचायत को सेलेक्ट करे। 
  • फिर साल चुने। 
  • फिर Pradhan Mantri Awaas Yojana Rural चुने। 
  • फिर कैपत्चा लिखे और फिर sumbit पर क्लिक करे। 
  • जब आप submit पर क्लिक करेंगे तब आपके सामने एक पेग खुलेगा जिसमें उन सभी के नाम होंगे जिनका इस आवास योजना के अंतर्गत चयन हुआ है।  आप ये  भी चेक कर सकते हैं कि इस योजना के लिए आपके क्षेत्र से कितने लोगो को चुना गया है।  अगर आपका नाम उस लिस्ट में नही है तो आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 

प्रधानमंत्री आवास योजना की अर्बन लिस्ट चेक करने का तरीका 

  • सबसे पहले Google में PMAY टाइप करे और इंटर पर क्लिक करे। 
  • आपको PMAY की ओफ़्फ़िशिअल वेबसाइट https://pmaymis। gov। in/ पर जाना है। 
  • अब वहां आपको Search Beneficiary’ लिखा दिखेगा।  उस आप्शन पर जाए और वहां आपको Search By Name लिखा दिखेगा।  इसे सेलेक्ट करे। 
  • अब अब जो पेग खुलेगा उसमें आप स्वयं के नाम के पहले तीन अक्षर लिखे और फिर आपको SHOW आप्शन पर क्लिक करना है। 
  • अब आपको स्क्रीन पर आपको डिटेल्स मिल जाएगी। 

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका 

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदनकर्ता को इस योजना के लिए बनाई गई ओफ़्फ़िशिअल वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • वहां आपको citizen assessment” आप्शन लिखा दिखेगा।  आपको उस पर क्लिक करना है। 
  • अब जो आपके सामने जगे खुलेगा उसमें आपको दो आप्शन मिलेंगे।  एक होगा Slum Dwellers और दूसरा आप्शन होगा  Benefits Under 3 Components।  अपनी पात्रता के हिसाब से विकल्प चुने। 
  • अब जो पेज खुलेगा उसमें सबसे पहले आप आधार कार्ड नंबर लिखे और फिर आधार कार्ड पर लिखा आपका नाम लिखे। 
  • अब check आप्शन पर क्लिक करे। 
  • अब जो पेज खुलेगा उसमें आपको आपसे सम्बंधित जरूरी जानकारी भरनी है।  ध्यान रहे सही जानकारी भरनी है जैसे मुखिया का नाम, राज्य और जिले का नाम, आपकी आयु, आपके घर पता, आपके घर का नंबर, मोबाइल नंबर, आपकी जाति, आपका आधार कार्ड नंबर, आपके शहर का नाम, आपकी गाँव का नाम भरे। 
  • अब जो डिटेल्स लिखी है उसे एक बार फिर से चेक करे।  
  • अब submit पर क्लिक करे। 
  • आपका आवेदन दर्ज हो जाएगा। 

प्रधानमंत्री आवास योजना उत्तर प्रदेश सूची

PMAY योजना को शुरू करने का उद्देश्य ये था कि इस योजना के लिए आवेदन करने वालों और इसके लिए पात्र लोगो के लिए पक्के मकान प्राप्त करने में सहायता करना।  उत्तर प्रदेश में भी इस योजना के तहत लोगो की पहचान करने के बाद उन्हें इस योजना से लाभ पहुचाने की कोशिश जारी है।  सूत्रों से मिले आंकड़ो के अनुसार उत्तर प्रदेश में अब तक 75 जिलो में ये योजना चलाई गयी है जिससे 75000 नागरिको को अब तक डिजिटल माध्यम से मकान की चाबी दी जा चुकी है।  इस योजना में अब तक 17 लाख से भी ज्यादा लोगो को घर की स्वीकृति दी जा चुकी है। 

इस योजना के अंतर्गत पहले 20 वर्ग मीटर जमीन अलोट हो रही थी अब  ये 25 बर्ग मीटर हो गयी है अर्थात अब घरो में साफ़ किचन भी बनाया जाएगा।   मैदानी इलाको में रहने वाले परिवार को इस योजना के अंतर्गत 1। 20000 रुपयों को आर्थिक मदद की जाएगी और जो पहाड़ी इलाको में रहते हैं उन्हें 1,30000 की सहायता की जाएगी।  साथ ही स्वच्छ भारत योजना के तहत SBM-G के माध्यम से 12000 रूपए शौचालय बनने के लिए दिए जाएगे।  

यदि आप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट उत्तर प्रदेश के बारे में जानना चाहते हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना उत्तर प्रदेश सूची को चेक करना चाहते हैं तो आप विकास मंत्रालय द्वारा बनाई गयी ओफ़्फ़िशिअल वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

आप लिस्ट ऑनलाइन अपने मोबाइल से या लैपटॉप से चेक कर सकते हैं। 

प्रधानमंत्री आवास योजना उत्तर प्रदेश सूची ग्रामीण 

PMAY योजना उत्तर प्रदेश के किन किन जिलो में चलाई जा रही है उनके नाम निम्न लिखित हैं। 

अलीगढ औरैया 
आगरा अमरोहा 
कन्नौज कौशाम्बी 
झाँसी कासगंज 
अमेठी आजमगढ 
आंबेडकर नगर अयोध्या 
कानपूर नगर खुशीनगर 
कानपूर देहात खेरी 
बहरैच मथुरा 
बाघपतमैनपुरी 
लखनऊ बंदा 
ललितपुर बुडून
बलरामपुर बिजनोर 
बलिया चंदौली 
महाराजगंज बुलंदशहर 
महोबा चित्रकूट 
बरेली चंदौली 
बार बंकी इटाह 
एटामेरठ 
फतेहपुर मऊ
फर्रुखाबाद मोरादाबाद 
गौतम बुद्धा नगर मिर्ज़ापुर 
फिरोजाबाद मुज़फ्फरनगर 
घज़िपुर मुरादाबाद 
गाजियाबाद   प्रतापगढ़ 
गोंडा पलिभित 
हमीरपुर राएबरेली 
गोरखपुर प्रयागराज 
हरदोई रामपुर 
हापुर सहारनपुर 
जालौन संत कबीर नगर 
हाथरस संभाल 
जौनपुर संत रविदास नगर 
शाहजहांपुर शामली 
श्रस्वस्ती सिद्धार्थ नगर 
सोनभद्र सीतापुर 
उन्नाव सुल्तानपुर 
वाराणसी 

प्रधानमंत्री आवास योजना उत्तर प्रदेश सूची ग्रामीण चेक करने का तरीका 

  • सबसे पहले ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा बनाई गयी ओफ़्फ़िशिअल वेबसाइट rhreporting। nic। in पर जाए। 
  • अब आपको जो पेज दिखेगा उसमें आपको Physical Progress Reports आप्शन के नीचे High level physical progress report आप्शन दिखेगा।  उस पर क्लिक करे। 
  • अब आपको वर्ष सेलेक्ट करना है।  
  • अब आपको योजना का नाम सेलेक्ट करना है। 
  • अब आपको राज्य, फिर जिला, फिर सिटी,फिर गाँव और ग्राम पंचायत चुने और आखिर में submit बटन पर क्लिक करे। 
  • सारी डिटेल्स भरने के बाद आपके सामने ग्राम पंचायत की PMAY लिस्ट होगी।  आप इसमें चेक  कर सकते हैं कि आपका नाम इसमें है या नही। 
  • अगर आपका नाम दीखता है तो आप ये भी भी चेक कर सकते हैं कि आपकी एप्लीकेशन का स्टेटस क्या है।  ये भी चेक कर सकते हैं कि घर बनाने के लिए आपको कितने पैसे भेजे गए हैं।  ये भी पता चल जाएगा कि घर कितना तैयार हो गया है। 

इस लिस्ट में अगर आपको आपना नाम नही दिखा तो आप निम्न तरीके से चेक कर सकते हैं। 

  1. नाम के आधार पर 
  • Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana Uttar Pradesh Search By Name के आधार पर चेक करने के लिए सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक साईट https://pmayg। nic। in/ पर जाए।  
  • अब आपको Stakeholders लिखा दिखेगा।  वहां जाए और उसके नीचे दिए गए आप्शन   IAY / PMAYG Beneficiary पर जाए।  
  • अब Advanced Search पर जाए।  इस पर क्लिक करने के बाद जो पेज खुलेगा उसमें अपने जिले का नाम, ग्राम पंचायत या ब्लाक पर सेलेक्ट करे।  
  • अब योजना चुने।  इस आप्शन में आप Pradhan Mantri Awaas Yojana Gramin चुने।  
  • अब साल चुनकर search by name आप्शन पर अपना नाम लिखे।  
  • Search बटन पर क्लिक करे।   
  • अगर आपका नाम नही दिख रहा तो आप अपने BPL नंबर, sanction id number, पति या पिता के नाम से भी सर्च कर सकते हैं। 
  1. रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर 
  • PMAY की वेबसाइट https://pmayg। nic। in/ पर क्लिक करे। 
  • अब Stakeholders आप्शन पर जाए और उसके नीचे गए IAY / PMAYG Beneficiary पर जाए। 
  • अब जो पेज खुलेगा उसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डाले और submit बटन पर क्लिक करे। 
  • अपने सामने जो पेज खुलेगा उसमें आपको सम्पूर्ण जानकारी मिल जाएगी। 
  1. आधार कार्ड नंबर के आधार पर 
  • आधार कार्ड के आधार पर सर्च करना चाहते हैं तो पहले https://pmayg। nic। in/ पर जाए और Find Beneficiary Details पर क्लिक करे। 
  • अब आपना आधार कार्ड नंबर डाले और show पर क्लिक करे। 

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

More article