Gamingआ गया Free Fire Max Game – जाने क्या नया है इस...

आ गया Free Fire Max Game – जाने क्या नया है इस गेम में

आजकल के बच्चे और युवा अपना ज्यादातर समय मोबाइल में गेम्स खेलने में बिता देते हैं, इस बात से भारत के बच्चे और युवा भी अछूते नही हैं। वो आए दिन ऐसे गेम्स की तलाश में होते हैं जिसको खेलकर उनको बहुत मजा आए। ऐसा ही एक गेम है free fire maxगेम। ये free fire का अपडेटेड वर्शन है। मोबाइल गेम लवर्स काफी दिनों से इस गेम के इंतज़ार में थे। उनके मन में हमेशा से ये ख्याल गोते लगाता रहता कि free fire max kab aaega और कब हम इस गेम को खेल पाएंगे। भारत में free fire max kab launch hoga ये सवाल उनके मन में रहता था। उनका इंतज़ार ख़त्म हो गया है क्योकि भारत में free fire maxआ चूका है। जी हाँ,  ये सच है। है न ये आप सभी के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी। आज इस पोस्ट में हम आपको Free Fire Max गेम के बारे में पूरी जानकारी देंगे जैसे ये गेम क्या है, इसमें क्या नए फीचर है, ये पहले वाले वर्शन से कैसे बेहतर है और इस गेम को खेलने के लिए आपके फ़ोन में क्या क्या होना चाहिए। आपके सभी सवालो के जवाब पाने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़े।

Free Fire Max Game क्या हैं

Free fire max एक गेम है जो Free fire game का अपग्रेटेड वर्शन है। आप सोच रहे होंगे की दोनों गेम्स एक जैसे ही होंगे बस थोडा बहुत ही बदलाव होगा लेकिन ऐसा नही है। इस बार वो अपने गेम में दमदार एनीमेशन और साउंड लेकर आ रहे है। इस बार के वर्शन में पहले के मुकाबले हाई क्वालिटी के साउंड, ग्राफिव्स आदि दिए गए हैं और इसे खेलते वक्त गेमर को लगेगा कि जो भी गेम में हो रहा है वो रियल में हो रहा है यानि पहले के मुकाबले ज्यादा रीयलिस्टिक ग्राफ़िक्स और साउंड होगे। Free fire max इस बार अपने यूजर्स के लिए बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस लेकर आ रहा है। 

क्या Free Fire ID से free fire max में भी लॉग-इन  कर सकते हैं?

आपके मन में एक और सवाल आ रहा होगा कि क्या मैं अपनी उसी आईडी से खेल सकता हूँ जो free fire में थी। तो आपके सवाल का जवाब है हाँ। आप free fire max में अपनी पुरानी आईडी से लॉग-इन  करके खेल सकते है जो आपने free fire में बनाई थी। साउंड, टेक्सचर और ग्राफ़िक्स में बदलाव आया है, बाकी सब पहले जैसा ही है। यहाँ तक की आप free fire max गेम उस दोस्त के साथ भी खेल सकते है जो अपने मोबाइल में free fire गेम खेल रहा है।

Free Fire Max खेलने के लिए स्मार्टफोन कैसा होना चाहिए 

Free fire max kitne mb ka hai ये भी एक जरुरी सवाल है क्योकि हर मोबाइल में ज्यादा MB के गेम अच्छे से चल नही सकते।  Free fire max1200 से 1300 MB है।  लेकिन हाँ रिसोर्स पैक डाउनलोड करने के बाद और अपडेट आने के बाद इसका साइज़ इससे ज्यादा हो सकता है।  अगर इस गेम के ग्राफ़िक्स पर नजर डाली जाए तो इसके बेहतरीन और रीयलिस्टिक ग्राफ़िक्स कम GB वाले स्मार्टफोन में अच्छे से नही चलेंगे। इस गेम का असली एक्सपीरियंस लेने के लिए 4 से 6 GB ram या इससे ज्यादा वाले GB वाले स्मार्टफोन चाहिए।

इस गेम का सबसे ज्यादा मजा उन स्मार्टफ़ोन्स में आएगा जिसमें कम से कम 8GB ram और बढ़िया प्रोसेसर होगा। इन फ़ोन्स में आप बड़े ही स्मूथ तरीके से खेल सकते है। आप इसमें अल्ट्रा सेटिंग्स कर गेम का मज़ा बड़ा पाएंगे।

Free Fire Max kab Aayega India Mein 

अपने पहले ये खबर सुनी होगी कि free fire max 2021 में लांच होगा लेकिन महिना कौन सा है आधिकारिक पुष्टि किसी ने नही की थी। आप को बता दें कि जिसका आपको था इंतज़ार हो भारत में लांच हो चूका है।

Free Fire Max के Features 

गेम को और बेहतर और गेमिंग एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल तक ले जाने के लिए गेम डेवलपर ने कई फीचर डाले हैं जैसे-

  • आपको इसमें New 1v1 Mode “Lone Wolf फीचर देखने को मिलेगा।
  • इस गेम में आपको कुछ नए क्राफ्टलैंड फीचर मिलेंगे जैसे create, बिल्ड और खुद अपना माप बनाए आदि।
  • इसमें आप Clash Squad Season 8 – Begins 08/05 17:00 GMT+8 जैसे फीचर का मजा भी ले पाएंगे।
  • इसमें आप Character reload & sprinting animation का फीचर भी देखेंगे।
  • इस गेम में यूजर को एक नया वेपन मिलेगा। वेपन का नाम अहि AC80। ये सभी मोड्स में गेम में अवेलेबल होगा।
  • Free fire maxगेम में यूजर Clash Squad में अपने साथियों से items के लिए रिक्वेस्ट कर सकते है।
  • Character Balancing Adjustment for Jota, Luqueta, Shani, Alvaro जैसे फीचर भी इस वर्शन में दिए गए है। 
  • इसमें आपको Weapon Stats adjustment का फीचर भी देखने को मिलेगा।
  • गेमर इस गेम में क्राफ्टलैंड और 360 डिग्री लॉबी देखेंगे।
  • इस गेम में आपको Added drag-to-run option in the settings menu भी दिया जा रहा है।
  • नए वेपन और व्हीकल से इसमें खेलने वाले का मज़ा दुगना होगा।
  • इसमें यूजर के लिए Bermuda MAX माप फीचर दिया गया है।

Free Fire Max Download करने का तरीका 

इस गेम के लिए आपको Apple App Store या Google Play Store में जाना होगा। वहां पर टाइप करे free fire मैक्स। वहां आपको Free Fire Max आप्शन दिखेगा और उसके आगे install लिखा होगा। Install पर क्लिक करे।अगर आप इसके पुराने वर्शन यानि free fire में रजिस्टर्ड हैं तो अपनी पहली आईडी से लॉग-इन  करके इस गेम के बेहतरीन अनुभव का रोमांचकारी मजा ले सकते है। 

जब ये गेम लांच होने वाला था तब कई यूजर ने इसके लिए पहले ही प्री रजिस्ट्रेशन कर लिया था। इसका फायदा ये हुआ कि जैसे ही गेम प्ले स्टोर में आया उनके फ़ोन में अपने आप डाउनलोड हो गया। उन्हें इस गेम में बाद में डाउनलोड करने वालो के मुकाबले कुछ रिवार्ड्स भी मिले जैसे Max Raychaser, Max Raychaser (Facepaint), Gold Royale Voucher, Max Raychaser और Cyber Max Skyboard।

Conclusion

सभी गेमर ये जानकार हैरान हो जाएंगे कि इस गेम के लांच होते ही इस गेम को 1 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड किया। इस गेम को बनाने वाले डेवलपर को भी शायद इस बाद का अंदाजा नही था कि उन्हें इनके अपडेटेड वर्शन के लिए इतना अच रेस्पोंस मिलेगा। Free fire ka new update kab aaega इस विषय में हम आपको जल्द ही अपडेट करेंगे, इसलिए हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब जरुर कीजिएगा ताकि जैसे ही नया अपडेट आए आपको तुरंत पता चल जाए।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

More article