Education E-Dharti  योजना से जुड़े हर सवाल का जवाब – जानिए सबसे कुछ 

 E-Dharti  योजना से जुड़े हर सवाल का जवाब – जानिए सबसे कुछ 

भारतीय सरकार और राज्य सरकार समय समय पर अपनी जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाते रहते हैं। ऐसी ही योजनाओं में से एक है  E-Dharti  । इस योजना को राजस्थान सरकार लेकर आई है। इस योजना को खासकर ऑनलाइन भूमि लेखो में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना से भूमि अभिलेखों पर ऑनलाइन नजर रखी जा सकती है।  इसे अपना खाता राजस्थान के नाम से भी जाना जाता है। इसके जरिए व्यक्ति किसी भी सरकारी जमीन के रिकार्ड्स और प्रॉपर्टी के स्वामित्व से जुडी सभी जानकारियां एक ही जगह पर मिल जाएगी।इसे राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग द्वारा शुरू किया गया। उनकी मंशा है की भू अभिलेख प्रणाली को डिजिटल कर दिया जाए ताकि कोई भी व्यक्ति जब भी कोई जानकारी पाना चाहे वो आसानी से पा ले। http://apnakhata।raj।nic।in/ इसकी ओफ़्फ़िशिअल वेबसाइट है। इसके जरिए अआप अपनी और अपने अपनों की प्रॉपर्टी के बारे में घर बैठे ही सभी जानकारियों पर नजर रख सकते हैं। पहले इसी जांनकारी को प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को पटवारी के दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे। इस योजना से न सिर्फ उनका ये काम आसान हो गया है बल्कि उनके समय की बचत भी हो रही है। 

अपना खाता राजस्थान जमाबंदी नक़ल 

अब तो आप समझ गए हैं की राजस्थान सरकार ने ये पहल सभी प्रॉपर्टीज के रिकॉर्ड को ऑनलाइन अपडेट करने और एक जगह पर पूरी जानकारी सुरक्षित करने के किया है। अपना खाता राजस्थान जमाबंदी नक़ल एक ऑनलाइन पोर्टल है जिससे वो सभी जानकारियां समय समय पर अपडेट करते रहते हैं। इससे लोग भूमि रिकॉर्ड विवरण की कॉपी डाउनलोड भी कर सकते है।

 E-Dharti – अपना खाता राजस्थान के लाभ 

  • सभी डिटेल्स डिजिटली अवेलेबल होने से व्यक्ति की अतिरिक्त म्हणत और समय बच जाता है। पहले उनको जानकारियों के पटवारी के ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे।
  • सबसे पहला लाभ तो ये हैं कि व्यक्ति इसके जरिए अपने जमीन के सभी रेकोरेड्स कभी भी और कहीं से भी चेक कर सकता है। 
  • सभी डिटेल्स ऑनलाइन होने की वजह से भ्रष्टाचार में कमी आई है।  सभी डिटेल्स कभी भी चेक की जा सकती है जिससे भमि रिकॉर्ड प्रणाली में पहले के मुकाबले कई गुना पारदर्शिता आ गई है। 
  • डिजिटल डिटेल्स अपडेट होने से पटवारी के दफ्तर में सभी जमीनों के डिटेल्स फाईलो में मैन्युअली डिटेल्स नही भरने पड़ते।
  •  E-Dharti  से व्यक्ति अपनी खाता खतौनी संक्या, खसरा नंबर, जमाबंदी, खेवट आदि सभी डिटेल्स कभी भी प्राप्त कर सकता है। इसके लिए बस उसे एक मोबाइल फ़ोन और इन्टरनेट की जरुरत है।
  • पहले के मुकाबले किसी की जमीन पर अवेध कब्जा या किसी दूसरे के जमीन हथियाने के मामले कम हो जाएगे।

 E-Dharti   लैंड रिकार्ड्स डिस्ट्रिक्ट के आधार पर 

  • जिन जिलो में  E-Dharti पोर्टल की मदद से खसरा मैप, जमाबंदी नकल और भूमि के नक़्शे की गिरधावरी रिपोर्ट ऑनलाइन अवेलेबल हैं उसकी लिस्ट नीचे दी गयी है। आइये चेक करते हैं-झालावाड
  • अजमेर 
  • करोली 
  • बारां 
  • पाली 
  • भीलवाड़ा
  • सवाई माधोपुर
  • चित्तौड़गढ़
  • श्रीगंगानगर 
  • धौलपुर 
  • जालौर
  • जयपुर 
  • कोटा 
  • बाड़मेर 
  • प्रतापगढ़ 
  • बीकानेर 
  • सीकर 
  • चुरु 
  • टोंक 
  • डूंगरपुर 
  • जैसलमेर 
  • टोंक 
  • जोधपुर 
  • बांसवाड़ा 
  • नागौर
  • भरतपुर
  • राजसमंद 
  • बूंदी
  • सिरोही 
  • दौसा 
  • उदयपुर 
  • हनुमानगढ़
  • झुंझुनू 
  • अलवर 

अपना खाता जमाबंदी नक़ल से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बाते 

  • व्यक्ति अगर अपना खाता राजस्थान में ROR ढूँढना चाहता है तो उसके पास कुछ जरुरी जानकारी होनी चाहिए जैसे खाता संख्या, खसरा नंबर, खाधा धारक का नाम आदि।
  • राजस्थान सरकार चाहती है कि उनके राज्य के नागरिक समय समय पर या लगभग साल में एक बार अपने जमाबंदी नकल के रिकॉर्ड या अपने अधिकारी से जुडी जानकारी के रिकॉर्ड की एक फोटोकॉपी डाउनलोड करके जांचे। इस तरह वो ये देख पाएंगे की राजस्व विभाग द्वारा विवरण समय समय पर अपडेट हो रहा है या नही।
  • यदि किसी व्यक्ति को ROR सबंधी कोई भी अतिरिक्त जानकारी चाहिए तो वो अपने जिले के राजस्व विभाग के दफ्तर जाकर उनसे मिल सकते हैं। 

अपना खाता पोर्टल में रजिस्टर करने का तरीका 

  • अगर आप राजस्थान अपना खाता पोर्टल में रजिस्टर करना चाहते हैं तो आप आसानी से घर बैठे ही ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं।  आप नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करे। 
  • व्यक्ति को राजस्थान सरकार की अपना खाता पोर्टल में जाना होगा उसके लिए इस http://apnakhata।raj।nic।in/ लिंक पर क्लिक करे। ये उनकी ओफ़्फ़िशिअल वेबसाइट का लिंक है।
  • जब आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो एक पेज खुलेगा जिसमें आपको nomination application लिंक लिखा दिखेगा।
  • आपको वहां पर क्लिक करना है।
  • अब जो पेज खुलेगा उसमें आपको ध्यान से सभी डिटेल्स भरनी हैं। ध्यान रहे सभी सही जानकारी ही भरे।
  • जब आप सभी डिटेल्स भर देंगे जैसे आपका नाम, पिता का नाम, जिला का नाम, गाँव का नाम, पता और आपका मोबाइल नंबर भरने के बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करना है। इस तरीके से आप ऑनलाइन रजिस्टर हो जाओगे।

ऑनलाइन अपना खाता राजस्थान जमाबंदी नकल जाचने का तरीका क्या है?

राजस्थान सरकार द्वारा  E-Dharti   को शुरू करने के बाद नागरिक भूमि रिकॉर्ड के डिटेल्स मात्र कुछ ही मिनट में पा सकते हैं।  लेकिन सभी को इसे सही तरीके से करना नही आता है। आज हम आपको  E-Dharti पर डिटेल्स कैसे चेक करना है इसका तरीका बताने वाले है। बस आप हमारे द्वारा बताए स्टेप्स को फॉलो करे और अपनी भूमि से जुडी सभी डिटेल्स प्राप्त कर लें।

  • आपको सबसे पहले अपना खाता राजस्थान जमाबंदी नक़ल की ओफ़्फ़िशिअल वेबसाइट के लिंक http://apnakhata।raj।nic।in/ पर जाए।
  • जब आप इस लिंक पर क्लिक करने तो आपके सामने एक पेज खोला जिसमें मैप होगा यानी राजस्थान राज्य का नक्शा। आप आपको उस जिले पर क्लिक करना है जहाँ पर आपकी जमीन है और जिसकी आप जानकारी पाना चाहते हैं।
  • जैसे ही आप अपने जिले पर क्लिक करेंगे आपके सामने उस जिले का होम पेज खुलेगा।
  • वहां अप आपको अपनी तहसील पर क्लिक करना है।
  • अब जो पेज खुलेगा उसमें आपको कई गाँवो के नाम लिखे मिलेगे। आपको उस गाव पर क्लिक करना है जिसका आप ROR जानना चाहते हैं।
  • जब आप गाँव को सेलेक्ट करके क्लिक करेंगे तो एक पेज खुलेगा जिसमें एक फॉर्म होगा। आप उस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों को सही सभी भरना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने चार आप्शन होंगे जिससे आप ROR डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं जैसे खसरे से, खाते से, सभी खातो द्वारा या नाम से।
  • सही डिटेल्स भरने के बाद आपके एक पेज खुलेगा जो जमाबंदी ऑनलाइन नकल का पेज होगा।

इन स्टेप्स को इसी तरह फॉलो करे और राजस्थान जमाबंदी की डिटेल्स प्राप्त करे।

राजस्थान फसल गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन देखने का तरीका क्या है?

  • यदि आप किसान है और आप राजस्थान राज्य में रहते हैं तो आप घर बैठे ही फसल गिरदावरी रिपोर्ट चेक कर सकते है। आइये हम आपको इसको चेक करने के स्टेप्स बताते हैं-
  • फसल गिरदावरी रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए आपको राजस्थान सरकार की ओफ़्फ़िशिअल वेबसाइट https://khasra।rbaas।in/#/ पर जाना होगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद जो होमपेज खुलेगा उसमें आप सबसे पहले अपना जिला चुनना है।
  • फिर आपको अपनी तहसील चुननी है, फिर गाँव चुनना है और फिर फसल और सम्वत को चुनना है।
  • सभी डिटेल्स सही सही भरने के बाद आपको अपना संख्या भरना है।
  • ये सभी डिटेल्स भरने के बाद आगे बड़े आप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने जो पेज खुलेगा उसमें राजस्थान फसल गिरदावरी रिपोर्ट मिलेगी। ये रिपोर्ट PDF के रूप में होगी।

अपना खाता राजस्थान मोबाइल ऐप डाउनलोड करने का तरीका 

अपना खाता राजस्थान की सभी डिटेल्स मोबाइल पर प्राप्त करने का सबसे आसान तरीका है अपना खाता राजस्थान मोबाइल एप्प। इस एप्प के जरिए आपके लिए पूरी जानकारी प्राप्त करना बहुत आसान हो जाएगा। बिना किसी वेबसाइट पर जाए आप अपने फ़ोन पर ही अपनी जमीन से जुडी जानकारी चेक कर सकते हैं। आप google play store अपना Apna Khata Rajasthan लिखे तो आपको लिस्ट में ये नाम दिख जाएगा। आप उस एप्प को डाउनलोड करके इंस्टाल कर ले। ये सरकार का एप्प नही है लेकिन हाँ आप इसके जरिए अपना खाता राजस्थान से जुडी हर जानकारी जांच सकते हैं।

FAQ 

सवाल – ROR क्या है?

जवाब – ROR का फुल फॉर्म है रिकॉर्ड ऑफ़ राइट्स। इसका अर्थ है व्यक्ति अपनी या अपनी पैतृक सम्पति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। ROR तब बेहद जरुरी हो जाता है जब जमीन बेच रहे हो। आप इसके आधार पर लोन भी ले सकते है। यदि आपका उस जमीन को लेकर कोई विवाद या केस चल रहा हो तो आप ROR को एक प्रूफ की तरह इस्तेमाल कर सकते है। 

सवाल – खसरा नंबर क्या होता है?

जवाब – खसरा नंबर वो नंबर हैं जो किसी जमीन के टुकड़े को प्रशासन द्वारा किया जाता है।  प्रशासन गाँव की जमीनों का नक्शा लेते हैं और उसे एक खसरा नंबर दिया जाता है। इस तरीके को उत्तर और मध्य भारत में उपयोग में लाया जाता है। 

सवाल – क्या जमीन से जुड़े दस्तवेज की प्रतिलिपि के लिए कुछ शुल्क देना होता है?

जवाब – हाँ, भूमि मालिको को जमाबंदी की प्रतिलिपि के लिए 5 से १० रूपए खर्च करने होते हैं। नक्शा प्रतिलिपि के ली ये उन्हीने 20 रूपए का शुल्क लगेगा। नामांतरण पी२१ के लिए उन्हें 20 रूपए का शुल्क चुकाना होगा।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

More article